हेमंत के शपथ ग्रहण में दिग्गज मेहमान होंगे शामिल, राहुल गांथी, अखिलेश, केजरीवाल, ममता सहित इन नेताओं को न्योता, 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता….

Famous guests will attend Hemant's swearing-in ceremony, Rahul Gandhi, Akhilesh, Kejriwal, Mamta and other leaders have been invited, more than 1 lakh workers...

Hement Soren New Chief Minister: 28 नवंबर को हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये चौथा मौका होगा, जब बतौर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की कमान संभालेंगे। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण की जबरदस्त तैयारी चल रही है। मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है।

सोमवार को रांची DC वरुण रंजन ने शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लिया। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के दूर-दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में अतिथि/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा सीनियर प्रशासनिक पदाधिकारियों के आने की संभावना है। इधर कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सभी गठबंधन दल के प्रमुख इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावे इंडी गठबंधन के अन्य शीर्ष नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया जायेगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक 28 नवंबर की सुबह 11.30 बजे हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। खबर है कि हेमंत सोरेन के साथ 10 से 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। INDIA ने नए मंत्रिमंडल के लिए 5:1 का फार्मूला तय किया है। यानी 5 विधायक पर एक मंत्री। इस तरह JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से एक मंत्री शपथ लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार (23 नवंबर) को झारखंड में शानदार वापसी की। झामुमो-कांग्रेस-राजद-भाकपा (माले) (लिबरेशन) गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को महज 24 सीटों पर ही जीत मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close