जींस टीशर्ट पहने रस्सी से बंधा महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दुमका। राज्य की उपराजधानी दुमका में एक महिला का शव बरामद होने सनसनी फ़ैल गई। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान के समीप पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. शव रस्सी से बंधा हुआ था. अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस के प्रारंभिक जांच के बाद बताया की शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर पत्थर खदान के समीप फेंक दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीन्स-टीशर्ट ड्रेस पहनी हुई है महिला

दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के चोरबाटिया एरिया के पत्थर खदान के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. महिला लाल टी शर्ट और जीन्स पहनी हुई है. शव के कुछ ही दूर पर पुलिस को एक मंगलसूत्र भी मिला. घटनास्थल पर जानकारी मिलते हीं लोगों की भीड़ आसपास के गांव से जमा हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार पहनावे से महिला किसी संभ्रांत परिवार की प्रतीत हो रही है. हाथ में कंगन और ब्रांडेड घड़ी पहनी है. महिला के शरीर में रस्सी बंधा हुआ है. सम्भवतः उसे घसीट कर लाया गया है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि महिला की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव पत्थर खदान के पास फेंक दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close