झारखंड: होली जुलूस के दौरान भिड़े दो पक्ष, दुकानों और वाहनों में लगाई आग, कई घायल, पुलिस तैनात

Jharkhand: Two groups clashed during Holi procession, shops and vehicles set on fire, many injured, police deployed

Jharkhand:  गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिसंक झड़प हो गई. पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में कई लोग घायल हो गए और तीन दुकानों में पर आग लगा दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में पुलिस सख्त हुई और उपद्रवियों को खदेड़ने का काम शुरू किया गया. काफी देर तक एसपी के साथ अन्य पदाधिकारी एवं जवान लोगों को खदेड़ने में जुटे रहे तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. जिले के अन्य थाना की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

गिरिडीह SP डॉ विमल कुमार ने कहा-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘घोरथंबा ओपी क्षेत्र में दो पक्षों का विवाद सामने आया है। हम चिह्नित कर रहे हैं कि इसमें कौन-कौन पक्ष शामिल थे। चिह्नित करने के बाद ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।’

 

वहीं DDC स्मिता कुमारी ने कहा-

‘होली समारोह के दौरान यहां कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की गई थी लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमें मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा यहां वाहनों को जलाया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close