शर्मनाक!!!!!! फ़रियाद लेकर थाने पहुंची महिला से पुलिस अधिकारी ने किया कई बार दुषकर्म

रांची। शहर के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने में आया है। दरअसल, पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवती अपना आवेदन लेकर थाना पहुंची थी। पुलिस पदाधिकारी ने युवती के साथ मोबाइल पर संपर्क स्थापित करने के बाद उसके घर जाना शुरू कर दिया।

पदाधिकारी यह कहकर उक्त युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा कि उसे थाने से भरपूर मदद दी जाएगी। जब मदद नहीं मिली तो महिला ने अपना आवेदन डीआइजी और एसएसपी को दिया। मामले को देखते हुए पुलिस विभाग के उच्च पदस्थों ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को लेकर जब डीआइजी और एसएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत को ले आवेदन प्राप्त हुआ है। हटिया डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द रिपोर्ट भी मांगी गई है।

इससे पहले भी आ चुके है सुर्खियों में

एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ भी उनकी नजदीकियां भी काफी चर्चा का विषय बनी थी। जहां जहां उक्त महिला पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी लगती थी वहां वहां पहुंच जाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close