शर्मनाक! अवैध संबंध बनाने से भाभी ने किया मना… तो देवर ने भाभी को गड़ासा से मारकर उतार दिया मौत के घाट,Video

गढ़वा : झारखण्ड में गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक विधवा महिला की उसके अपने हीं देवर द्वारा फरसा से गर्दन काट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की देवर महिला के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, जिसका विरोध महिला ने किया तो आक्रोसित होकर देवर ने घर में रखे फरसा से उसके गर्दन पर वार कर दिया। घटना गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा गाँव की है।

क्या है मामला

दरअसल, मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा चाका गांव निवासी विधवा महिला द्वारा अवैध संबंध बनाने से मना करने पर देवर ने भाभी को गड़ासा से हमला कर घायल कर दिया था। घायल महिला के इलाज के दौरान गढ़वा अस्पताल में मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते चले कि दिन सोमवार के देर शाम चाका गांव निवासी स्वर्गीय हरिनंदन राम की लगभग 35 वर्षीय पत्नी अनीता कुंवर पर सुरेश राम के पुत्र अभिनंदन राम ने गड़ासा से हमला कर घायल कर दिया था । जिसमें गर्दन की कई नस कट गई थी। तत्पश्चात आनन फानन में घायल महिला को स्थानीय मंझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद में बेहतर इलाज हेतु तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी देते परिजन

इस संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर अभिनंदन राम विधवा भाभी से अवैध संबंध बनाना चाह रहा था जिसका विरोध भाभी हमेशा करती रही और थाना में शिकायत भी की थी। इस गुस्सा में आकर देवर ने भाभी पर गड़ासा से हमला कर घायल कर दिया था। और उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं गढ़वा पुलिस द्वारा मृत महिला का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत मुखिया महताब आलम ने बताया कि घटना की खबर सुनते ही गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे उसके बाद इलाज करवाने लगे लेकिन कुछ घंटे बाद महिला की मौत हो गई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया करवा कर शव को घर लाया गया। वही स्थानीय प्रशासन इस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

close