ब्रेकिंग: नहीं रही शारदा सिन्हा, एम्स में ली अंतिम सांस…दुनिया भर में प्रशंसकों की दुआएं नहीं आयी काम….

Breaking: Sharda Sinha is no more, breathed her last in AIIMS...prayers of fans across the world did not work....

Sharda Sinha Death: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिल्ली एम्स में उन्होंने देर शाम को आखिरी सांस ली। सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था।

आज से ही छठ महापर्व की शुरुआत हुई है। जिन करोड़ों घरों में उनके गीत गूंज रहे हो, उन गीतों को आवाज देने वाली स्वर कोकिला ने ही दुनिया को अलविदा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने ही बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।

आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के बाद उनकी तबीयत स्थिर हुई तो प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, जिसके बाद परिवार समेत उन तमाम लोगों ने राहत की सांस ली थी जिनकी नजरें शारदा सिन्हा के हेल्थ अपडेट पर ही टिकी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close