शिबू सोरेन की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली किया गया रेफर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी साथ

Shibu Soren: शिबू सोरेन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें स्पेशल प्लेन से दिल्ली लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपने पिता के साथ दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

कौन है शिबू सोरेन

शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह सांसद भी रहे हैं, शिबू सोरेन ने पहली बार 1977 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 1980 में उन्हें सफलता मिली इसके बाद 1986, 1989, 1991, 1996 में वह चुनाव जीते। 2004 में दुमका से लोकसभा चुनाव के लिए चुने गए। झारखंड के CM भी रहे हैं। उनके बेटे हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केन्द्रीय मंत्री से देना पड़ा था इस्तीफा

शिबू शरण को गुरुजी के नाम से झारखंड की जनता जानती है। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। यूपीए के पहले कार्यकाल में वह कोयला मंत्री भी बने थे, लेकिन चिरुड़ीह हत्याकांड में उनका नाम सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। पिता शोभाराम सोरेन की हत्या के बाद शिबू सोरेन ने राजनीति में कदम रखा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close