आधी रात शिवसेना नेता संजय राउत गिरफ्तार… घर में मिले थे 11.50 लाख…ED ने रविवार को मैराथन पूछताछ की थी…

मंबई। शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। संजय राउत को ED ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को संजय राउत के घर पर छापा मारा गया था। इस दौरान उनके घर से 11.50 लाख रूपये कैश भी बरामद किये गये थे। वहीं दिन भर उनसे पूछताछ भी क गयी थी। संजय राउत से पूरे दिन चली पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। संजय राउस के भाई सुनील राउत ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आज दोपहर बाद उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जायेगा।

रात 12 बजे ED ने उनकी गिरफ्तारी बतायी है। रात करीब साढ़े 12 बजे संजय राउत के भाई सुनील ईडी दफ्तर पहुंचे। सुनील अपने साथ एक बैग लेकर अंदर गये। रविवार शाम को ही संजय राउत को हिरासत में ईडी ने लिया था। संजय राउत की गिरफ्तारी के बारे में भाई सुनील राउत ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुनील ने कहा कि फर्जी दस्तावेज के सहारे संजय राउत को पात्रा चॉल से जोड़ने की कोशिश हो रही है। यह गिरफ्तारी सिर्फ उनकी आवाज को दबाने के लिए की गई है। जो भी पैसा (10 लाख) मिला है, वो शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे का था। उस पैसे पर एकनाथ शिंदे अयोध्या यात्रा भी लिखा है। ईडी दफ्तर के बाहर कुछ शिवसैनिकों ने नारेबाजी भी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close