शिवराज सिंह चौहान का देवघर में दिखा चटोरा अंदाज, सड़कों पर घूम घूमकर चाट और चाय का उठाया लुत्फ
Shivraj Singh Chauhan's foodie style was seen in Deoghar, he enjoyed chaat and tea while roaming on the streets

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान की राजनीति का अंदाज अलग है। वो मुख्यमंत्री तो भी मध्यप्रदेश में उनकी सरलता और सहजता की चर्चा खूब होती थी। अब भी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्होंने वही सादगी बनाये रखी है।
इस बीच झारखंड में भी उनके सरल क्यक्तितत्व की झलक दिखी। देवघर में वो आम लोगों की तरह सड़क पर लोगों से मिलते दिखे और खान पान का लेते रहे।
विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो घंटे तक देवघर की सड़कों में सामान्य आदमी बनकर घूमे। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस बात की खबर बाद में लगी।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने आम जन के साथ चाय की चुस्की ली, ठेले से चाट का स्वाद लिया, पान खाया और पटियो में बैठकर सामाजिक मुद्दों पर गप्पे भी की। वहीं, बाबा के दर्शन करने आए तीर्थयात्री और आमजनो ने शिवराज सिंह को अपने बीच पाकर फोटो और सेल्फी ली।
खुद ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिवराज सिंह चौहान ने तस्वीरें पोस्ट की है। उन्होने लिखा है कि देवघर में चाय और चाट के साथ गुजरी। चौपाल भी जमी और खूब चर्चा भी हुई। सबके मन से बस यही बात निकली कि भाजपा है तो भरोसा है ।
शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार को घेरा
झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर में भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया।हेमंत सोरेन ने पिछले 5 सालों में झारखंड को भ्रष्टाचार, कुशासन और घोटालों का गढ़ बना दिया है।
झारखंड की जनता JMM-कांग्रेस की भ्रष्टाचारी और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हेमंत सोरन सरकार ने झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर आदिवासी समाज के अधिकार छीनने और उनकी संस्कृति पर कुठाराघात करने का काम किया है। JMM-कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, अत्याचार और तुष्टीकरण से त्रस्त झारखंड की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।
आज की शाम देवघर में चाय और चाट के साथ गुजरी। चौपाल भी जमी और खूब चर्चा भी हुई। सबके मन से बस यही बात निकली कि भाजपा है तो भरोसा है । pic.twitter.com/FKc6ETel96
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 15, 2024












