363 BLO को जारी हुआ शो कॉज, वेतन स्थगित

पटना : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में निर्वाचन कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने पर 363 बीएलओ से शो-कॉज करने का निर्देश दिया है. बीएलओ का जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर अनुशासनिक व दंडात्मक कार्रवाई के साथ वेतन भी स्थगित रहेगा. उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं. साथ ही संबंधित बीएलओ द्वारा आयोग के आदेश का पालन नहीं करना घोर लापरवाही दर्शाता है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

363 बीएलओ की सूची जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों की रिपोर्ट पर 363 बीएलओ की सूची जारी की गयी है. जिसमें विधान सभा क्षेत्र बाढ़ – 1, कुम्हरार – 36, पटना साहिब – 19, फतुहा – 39, मनेर – 22, फुलवारी (अजा) – 37, मसौढ़ी (अजा) – 96, पालीगंज – 04 व बिक्रम में 109 बीएलओ शामिल हैं. जिनके खिलाफ लापरवाही का मामला सामने आया है.

डीएम के द्वारा प्रत्येक दिन निर्वाचकों के प्रपत्र – 6, 7 व 8 आवेदन संग्रहण से संबंधित कार्य की समीक्षा की जा रही है. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (इआरओ) के द्वारा रिपोर्ट दिया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में कई बीएलओ के द्वारा प्रपत्र – 6, 7 व 8 आवेदन का कलेक्सन रिपोर्ट शून्य है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तहत 27 अक्तूबर 2023 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है. नौ दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है. फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 25 व 26 नवंबर को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएम ने 363 बीएलओ के नियंत्री पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दोषी बीएलओ से स्पष्टीकरण प्राप्त कर 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यदि बीएलओ का जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो प्रावधानों के आलोक में उनके विरुद्ध दंडात्मक एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. साथ ही स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक उक्त सभी 363 बीएलओ का वेतन भुगतान स्थगित रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close