कम हाइट की वजह से टूटी शादी तो डिप्रेशन में चली गयी श्वेता, उठा लिया ये खौफनाक कदम

रांची। छोटे कद के कई लोगों ने दुनिया में अपनी अलग हस्ती बनायी है। लेकिन रांची की एक युवती ने कम ऊंचाई की वजह से आत्महत्या कर ली। युवती का अपनी हाईट को लेकर काफी परेशान रहती थी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में भी रहने लगी थी। कम ऊंचाई की वजह से तीन बार उसकी शादी भी टूटी थी। श्वेता की बहन शिल्पा ने पुलिस को बताया है कि उसकी हाइट कम होने की वजह से वह परेशान रहती थी। परिवार वाले उसे समझाया भी करते थे कि हाइट को लेकर वह ज्यादा परेशान ना रहे। श्वेता के मन में अपनी कम लंबाई को लेकर हीन भावना थी। इसलिए वह डिप्रेशन में चली गई थी।

जानकारी के मुताबिक श्वेता अपनी बड़ी बहन शिल्पा के दशरथ एनक्लेव फ्लैट नंबर 603 में रहती थी। श्वेता के माता-पिता बिहार के अरवल के रहने वाले हैं। उसकी बहन शिल्पा ने बताया कि कुछ पारिवारिक कारणों से गुरुवार रात को वह बाहर गई थी। तभी पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि श्वेता ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है। पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने श्वेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्वेता के परिजनों ने बताया कि श्वेता के डिप्रेशन में जाने की सबसे बड़ी वजह उसकी तीन जगह पर शादी तय हुई जो कम हाइट की वजह से टूट गई. यही बात श्वेता के डिप्रेशन में जाने का सबसे बड़ा कारण बन गया। युवती ने अपने घर में पंखे की कुंडी में ओढ़नी के सहारे फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close