SI गिरफ्तार : 21 हजार घुस लेते दारोगा रंगे हाथों गिरफ्तार, हाल ही में हुआ था प्रमोशन

नवादा : जिले में गुरुवार को निगरानी की टीम ने एक घूसखोर सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है. निगरानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को 21 हजार घुस लेते गिरफ्तार किया है. पटना से पहुंची टीम आरोपी सब-इंस्पेक्टर अपने साथ ले गयी है. फिलहाल एसआइ से पूछताछ की जा रही है. निगरानी विभाग द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किये गए सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार है. वो लगभग डेढ़ साल से हिसुआ थाने में एएसआइ के रूप में कार्यरत थे. हाल ही में उनका प्रमोशन एसआइ के रूप में हुआ था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार हिसुआ के विश्व शांति चौक के समीप गुरुवार को निगरानी की टीम ने 21 हजार रुपये घूस लेते हुए हिसुआ थाने के एसआइ राजेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपित एसआइ निगरानी के हत्थे उस वक्त चढ़ा जब वो को- ऑपरेटिव मार्केट के समीप एक रेडिमेड कपड़े के दुकानदार हीरा लाल से नाजायज रूप से रुपये ले रहा था. दुकानदार दुकान से हटकर मार्केट के पीछे दूसरे तल पर जाकर एसआइ को रुपये दे रहा था. इसी दौरान वहां पहले से तैयार निगरानी की टीम ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. निगरानी डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में मौके पर छह-सात की संख्या में पहले से अधिकारी मौजूद थे.

बताया जाता है कि शिकायतकर्ता हीरा लाल की हिसुआ बाजार स्थित दुकान के सामने की जमीन पर एक फूल बेचने वाले ने अतिक्रमण कर दुकान सजा है. उक्त अतिक्रमण को हटाने को लेकर सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद हीरा लाल ने थाने में आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगायी. एसआई राजेश कुमार ने उसके एवज में रुपये की मांग की थी. दुकानदार के बार-बार गुहार लगाने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी. पुलिस द्वारा रुपये मांगने की शिकायत दुकानदार ने निगरानी को कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close