सिद्धारमैया/ शिवकुमार.. कौन होंगे कर्नाटक के CM ? सस्पेंस खत्म, सीएम पद के लिए नाम पर लगी मुहर .. 20 मई को लेंगे शपथ

कर्नाटक : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर डीके और सिद्धारमैया में जो डेडलॉक था वो खत्म हो गया है. पार्टी ने दोनों को तैयार कर लिया है. फॉर्मूला सीएम और डिप्टी सीएम वाला है. केसी वेणुगोपाल के घर पर एक बैठक हुई, जिसमें सिद्धारमैया, डीके, रणदीप सुरजेवाला मौजूद हैं. इस बैठक में आगे की रणनीतियों पर चर्चा के बाद आधिकारिक एलान कर दिया गया।
सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। वहीं डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद मिला। दोनों नेता शनिवार को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।
20 मई को बैंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। मालूम हो कि कर्नाटक में चुनावी नतीजे की घोषणा के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार व सिद्धारमैया के बीच होड़ मची रही. पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक सरगर्मी तेज रही. बैठकों का दौर जारी रहा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी अपने-अपने स्तर गुत्थी सुलझाने जुटे रहे. आखिरकार सोनिया गांधी के हस्तक्षेप से रास्ता निकला. बताया जाता है कि बुधवार को सोनिया ने वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिवकुमार को डिप्टी सीएम के लिए मनाया.











