बहन की शादी चल रही थी, तभी आ गया भाई का शव, शादी के जश्न में पसर गया मातमी सन्नाटा

धनबाद। शादी समारोह में हुई एक घटना ने हर किसी को आंखों को नम कर गया। एक तरफ बहन की शादी की रस्में निभाई जा रही थी, उसी दौरान भाई अचानक से शादी समारोह से लापता हो गया। सुबह जब विदाई की रस्म शुरू हुई तो भाई का शव पास ही कुंए में मिला। युवक की पहचान गांव के ही रहनेवाले 25 वर्षीय विशाल पासवान के रूप में की गई। यह घटना है शनिवार को दामोदरपुर में घटी। घटना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। विदाई की रस्म को स्थगित किया गया, अंतिम संस्कार के बाद बहन की विदाई हुई।

जानकारी के मुताबिक दामोदरपुर डैम ग्राउंड में स्थित सरकारी कुएं में एक युवक का शव बरामद किया गया। सुबह मुहल्ले के कुछ लोग कुएं पर पानी लेने पहुंचे थे, देखा कि एक शव कुएं में तैर रहा है। सूचना पाकर धनबाद थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोगों का जुटान हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की बहन की शादी में कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स में हुई, लेकिन शादी समारोह के बीच से ही वह गायब हो गया। इधर सुबह में ने उसका शव कुएं से पाया गया। युवक अक्सर नशे की हालत पर में कुएं के पास बैठा करता था। आशंका की व्यक्त की जा रही है कि कल भी वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा होगा और अचानक वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close