ब्रेकिंग: प्लेन कैश में अब तक 204 लोगों की मौत की पुष्टि, मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया प्लेन, प्लेन के यात्रियों के साथ कई मेडिकल स्टूडेंट भी मारे गये…

Plane Crash : इंडिया एयरलाइंस के प्लेन क्रैश से जुडी एक बड़ी अपडेट है। घटना में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है। इन शवों को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है। वहीं 41 लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक एयर लाइंस की क्रैश हुई प्लेन सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के हास्टल मेस से टकरायी थी। इस घटना में कई मेडिकल स्टूडेंट की भी जान गयी है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के मेस में हादसे के वक्त कई मेडिकल स्टूडेंट लंच कर रहे थे। उसी दौरान विमान गिरा। (प्लेन कैश)

हादसे के वक्त मौके पर 20 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट लंच कर रहे थे, जो इसी हादसे का शिकार हो गये। कई मेडिकल स्टूडेंट की मौत हुई है। हालांकि ये संख्या कितनी है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे. हादसे के वक्त दोपहर करीब 2 बजे का समय था और यह स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ही स्थित है. कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। (प्लेन कैश)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्लेन का एक हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल पर जाकर गिरा और वहीं अटक गिया. इसके बाद सिविल अस्पताल के हॉस्टल के आसपास भी अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्लेन का बैक व्हील बिल्डिंग की दीवार को तोड़कर अंदर घुस गया. दुर्घटनाग्रस्त विमान का हिस्सा गिरने से बिल्डिंग भी ऐसी क्षतिग्रस्त हुई है कि अब वह खंडहर सी लग रही है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल की जिस बिल्डिंग पर प्लेन का ये हिस्सा गिरा है, उसके नीचे मेस थी. तस्वीर में दिख रहा है कि मेस में लाइन से खाने की टेबल रखी थीं, और जब हादसा हुआ तब शायद कुछ लोग वहां खाना भी खा रहे थे. इसलिए तस्वीरों में मेज पर खाना लगी थालियां भी दिख रही हैं. जमीन पर भी काफी कुछ बिखरा हुआ दिख रहा है।
एअर इंडिया ने विमान हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है. इसके अतिरिक्त विदेशी नागरिकों के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर +91 8062779200 भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि वे भी ज़रूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। (प्लेन कैश)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एअर इंडिया ने मीडिया से अपील की है कि वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल न करें, क्योंकि ये केवल पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए आरक्षित हैं. मीडिया को जानकारी के लिए आधिकारिक प्रवक्ता या सूचना चैनलों से संपर्क करने को कहा गया है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने पुष्टि की है कि अब तक विमान हादसे में 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल यह आंकड़ा प्रारंभिक है और अंतिम पुष्टि बाद में की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि सभी पीड़ितों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close