नक्सल आपरेशन में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 11 IED को को जवानों ने किया निष्क्रिय

Chaibasa News: चाईबासा संवाददाता। नक्सल आपरेशन में आज झारखंड के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपरेशंस के दौरान जवानों ने बड़ी संख्या में विस्फोटक (IED) को बरामद किया है। ये सभी IED को नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था। CRPF, झारखंड जगुआर और बम निरोधक दस्ते के ज्वाइंट आपरेशन में जवानों ने 11 IED को बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक चाईबासा पुलिस ने टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र से इन विस्फोटकों से बरामद किया है। IED को रिकवर करने के बाद सभी IED को निष्क्रिय कर दिया गया है। जवानों के मुताबिक ये विस्फोटक इतनी ज्यादा संख्या में थे, कि पुलिस जवानों को इससे काफी ज्यादा नुकान पहुंच सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाईबासा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। सभी आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। आपको बता दें कि चाईबासा पुलिस का लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है, जिसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close