“कुछ यूट्यूब लोग जो मेरे पीछे पड़े हैं…” बयान पर हुए विवाद को लेकर इरफान अंसारी बोले, क्रॉप करके बयान चलाता है… वीडियो सुने फिर मुझे शाबाशी दीजिएगा..

"Some YouTube people are after me..." Irfan Ansari said about the controversy over the statement, "They crop the statement and then play it... listen to the video and then praise me...

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के जिस बयान पर पूरे दिन बवाल मचता रहा, उस वीडियो का ठिकरा उन्होंने यू-ट्यूब पर फोड़ा है। इरफान अंसारी ने 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पूरा वीडियो सुनेंगे, तो पार्टी के लोग प्रतिक्रिया नहीं देंगे, बल्कि उन्हें शाबाशी देंगे। उन्होंने कहा कि जो बयान उन्होंने दिया है, वो रघुबर दास को लेकर था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


संथाल में रघुवर दास आए, इसलिए उन्होंने उनके लिए यह बातें कही थी, लेकिन कुछ यूट्यूब चैनल के लोग उनके पीछे पड़े हैं। जल्द ही वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। उन्होंने तीन नट का वीडियो जारी कर कहा है कि पूरा वीडियो सुनेंगे तो उन्हें शाबाशी देंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रघुवर दास को लेकर दिए अपने बयान में इरफान अंसारी ने पूछा कि आखिरकार रघुवर दास को झारखंड से इतना मोह क्यों है? यू आर नॉट झारखंडी। इरफान अंसारी ने आगे कहा कि झारखंड को बख्श दीजिए, हम तो छत्तीसगढ़ नहीं जा रहे। और ना तो कोई और पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ जा रहे है। फिर आप क्यों झारखंड में जमे हैं।

 

झारखंड से आपको क्या मोह है? झारखंड गरीब है। आपको तो वरदान में सीएम पद मिल गया, उसका मजा लीजिए। कितना अच्छा उड़ीसा में राज्यपाल पद पर थे। वहां थे तो हम तो आपको तंग नहीं कर रहे थे। इरफान अंसारी ने रघुवर दास के बारे में आगे कहा कि आपको आदिवासियों से कोई हमदर्दी नहीं है। आपको तो यहां के लोहा, कोयला, बालू से प्यार है। अपने कार्यकाल में आपने कितने आदिवासियों को जेल भेजा उसे वक्त हम लोग अलग-अलग थे तो आपको मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया।

Related Articles

close