बेटा अपनी सौतेली मां को ही भगा ले गया, कर ली शादी…पिता ने दर्ज करायी FIR

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। एक बेटे ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली है। इस मामले की भनक जब परिवार के लोगों को लगी, तो लोगों ने सर पीट लिया, इधर पिता ने इस मामले में अपने बेटे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल मां-बेटे की इस शादी की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।

पूरा मामला कोतवाली बाजपुर का है, पुलिस को दर्ज करायी गयी शिकायत में पिता ने बताया था कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे थे, जो दूसरी शादी के बाद उसे छोड़कर चले गये। वहीं दूसरी पत्नी के साथ उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें से दो लड़की और एक लड़का है। घर छोड़ने के बाद भी पहली पत्नी के बेटे हमेशा आते-जाते रहते थे। सभी लोग एक परिवार के तरह रह रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान उसके बेटे ने अपनी मां पर ही डोरे डालने शुरू कर दिये और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी अपने पति को बोलकर मायके गयी और फिर लौट ही नहीं रही थी। इधर, काफी दिन हो जाने के बाद जब पति ने पता करने की कोशिश की, तो मालूम चला कि उसकी पत्नी ने सौतेले बेटे के साथ ही शादी कर ली है और अब दोनों साथ रह रहे हैं।

इधर जब पिता इस मामले में अपने बेटे और पत्नी के पास पहुंचे तो उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया। पत्नी ने भी अब उसके पास लौटने से मना कर दिया है। इस मामले में पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि एक तहरीर मिली है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर मां को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close