मरा समझकर बेटे को कर दिया था दफन, 6 माह बाद वापस लौटा घर, मां-बाप रह गये हैरान

मुजफ्फरपुर। जिस बेटे को मरा मानकर परिवार ने दफना दिया था, वो छह महीने बाद जिंदा लौट आया। अनूठा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। अब बेटे को जिंदा पाकर परिजनों की खुशियों का ठिकाना नहीं है। युवक का नाम एहताम अंसारी है। दरअसल, 16 दिसंबर 2022 को मोहम्मद एहताम अंसारी को मोबाइल चोरी के आरोप में पीटा गया था। इसके बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। हर किसी को लगा कि वह मर चुका है।

परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए उसे सुपुर्द-ए-खाक भी कर दिया था। उसी बेटे को अपनी आंखों के सामने जिंदा देखकर माता-पिता की आंखों से आंसू आ गए। जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर 2022 को अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक महिला यात्री का फोन चोरी हो गया था। उसी ट्रेन में एहताम अंसारी अपने दोस्त के साथ सफर कर रहा था। एहताम के पास से फोन बरामद हो हुआ था। जिसके बाद ट्रेन में सवार युवकों ने एहताम और उसके दोस्त की पिटाई की थी। इसके बाद चलती ट्रेन से दोनों को नीचे फेंक दिया था। दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनमें से एक की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पिटाई और ट्रेन से फेंके जाने वाला मृत युवक जिंदा अपने घर पहुंच गया। घर लौटे युवक ने अपने परिजनों को बताया कि ट्रेन से फेंके के बाद वह घायल बदहवास जंगल के रास्ते एक आश्रम में पहुंचा। वहां साधु-बाबाओं ने उसकी देखभाल की और वह स्वास्थ्य हो गया, तो अपने घर आ गया। एहताब के पिता मो. याकूब ने बताया कि हमने अपने बेटे को बाहर भेजा था। बेटा के साथ उसका दोस्त भी था। ट्रेन से दोनों को धक्का मारकर नीचे फेंक दिया गया था। इसमें मेरे बेटे के दोस्त की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close