सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी.. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाल ही में उन्हें कोरोना हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की तरफ से ये जानकारी दी गई. बताया गया है कि उन्हें कोरोना (COVID-19) के बाद कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

ईडी जारी कर चुकी है दोबारा समन

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी कर दिया है। अब उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले ईडी ने आठ जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने तीन सप्ताह की मोहलत मांगी थी। बता दें कि ईडी की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी समन जारी किया जा चुका है। उन्हें 13 जून को ईडी के समक्ष पेश होना है। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close