झारखंड : ओपी प्रभारी को SP ने किया तत्काल सस्पेंड, 70 हजार रुपये वसूली मामले में बड़ा एक्शन, एसपी की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

पलामू। पैसे के लेनदेन मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने ओपी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला झारखंड के पलामू जिले का है, जहां पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के आरोप पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर एक ट्रैक्टर मालिक से 70 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, लठेया ओपी क्षेत्र के एक ट्रैक्टर मालिक ने आरोप लगाया था कि ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव और उनके चालक ने उससे 70 हजार रुपये की अवैध वसूली की। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए
विभागीय जांच के दौरान प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसपी ने बिना देरी किए ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच अभी भी जारी है।

SP का सख्त संदेश
कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ऐसे मामलों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस की साख बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close