बिहार-झारखंड सीमा पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान, जानिए क्या है पूरा मामला

A special operation is underway to nab criminals on the Bihar-Jharkhand border; find out the full story.

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने विशेष सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार की सीमा से सटे झारखंड के 10 जिलों—हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहिबगंज और दुमका—में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज एस. ने सीमावर्ती जिलों के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसमें वांटेड अपराधियों, फरार वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों की पहचान कर कार्रवाई करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी अभियान ने सभी अधिकारियों को माओवादी गतिविधियों, अवैध कारोबार, हथियार और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय आवागमन पर सख्त नजर रखने का निर्देश दिया। इसके लिए बिहार-झारखंड सीमा पर चेक पोस्ट और मिरर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिनकी नियमित समीक्षा कर सभी बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही, दोनों राज्यों की पुलिस गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगी और सक्रिय आपराधिक गिरोहों, उनके सरगनाओं और अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखेगी। झारखंड में रहने वाले बिहार के वांछित अपराधियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में बोकारो के जोनल आईजी सुनील भास्कर, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के डीआईजी धनंजय कुमार सिंह और सभी सीमावर्ती जिलों के एसपी शामिल हुए। अधिकारियों को चुनाव अवधि में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और हर संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close