SP की छुट्टी: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 लोगों की मौत मामले में एसपी को हटाया, अब डीसी की भी होगी छुट्टी, पढ़िये आदेश

हरदा। जिस घटना में 12 लोगों की जान गयी थी, उस मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसपी की छुट्टी कर दी है। दरअसल मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को विस्फोट हो गया था। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी भी ये अंतिम आंकड़ा नहीं है, मौतों का ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। आशंका है, कि कुछ और लोगों की मौत हो सकती है। इससे पहले बुधवार को दोपहर में बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।

ब्लास्ट मामले में अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले सीएम मोहन यादव शाम को घटनास्थल हरदा पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उनका काफिला रोकने की कोशिश की। गुस्साए लोग हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे थे। इसके बाद देर शाम हरदा के पुलिस अधीक्षक एसपी को हटा दिया गया।राज्य के गृह विभाग ने हरदा एसपी आइपीएस संदीप कुमार कंचन को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें हरदा जिला मुख्यालय से हटाकर भोपाल हेड क्वार्टर में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें यहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।कुछ और अधिकारियों पर भी कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि हरदा के कलेक्टर सहित नर्मदापुरम संभाग के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।इस बीच हरदा को दहला देने वाले इस हादसे के आरोपी कारखाने मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान उर्फ मन्नी पटेल को सीजीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इससे पहले सीएम कह चुके हैं कि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि लोग इसे याद रखेंगे।

पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने बुधवार को हरदा का दौरा किया। वे शाम 4 बजे हरदा आए और सबसे पहले अस्पताल जाकर घायलों से मिले। वे घटना स्थल पर भी गए। वहां से लौटते समय सीएम मोहन यादव को लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। कई महिलाओं ने उनका वाहन रोकने की कोशिश की। लोगों के विरोध को देखते हुए अफसर सीएम को सीधे हेलीपेड ले गए जहां से वे उज्जैन रवाना हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close