नाईजीरिया में भगदड़ से 31 लोगों की हुई मौत….सामान बांटने के दौरान हुआ हादसा

अबुजा 29 मई 2022। पूर्व नाईजीरिया के एक चर्च में शनिवार को भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि चर्च की तरफ से शाप फार फ्री चैरिटी कार्यक्रम का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ पहुंच गयी थी। कार्यक्रम शुरू होते ही भीड़ बढ़ने लगी। वालेंटियर्स ने संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ अनकंट्रोल होती जा रही थी, इसी दौरान एक अफवाह के बीच भगदड़ मच गयी। इस घटना में 31 लोगों की मौत हो गयी। नाइजेरिया में ऐसी घटना होती रहती है। नाइजेरिये में 80 मिलियन से अधिक लोग गरीब है।

घटना नाईजीरिया शहर पोर्ट हरकोर्ट की है। चर्च में भीड़ ज्यादा जुटने की वजह से ये घटना हुई। इस घटना में 31 लोगों की मौत हो गयी, मृतक में ज्यादातर बच्चे हैं। शनिवार तड़के चर्च में खाना खाने के लिए सैंकड़ों की भीड़ पहंच गयी थी। नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के प्रवक्ता के अनुसान किंग्स असेंबली चर्च की तरफ से शाप फार फ्री कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामान बांटने के दौरान भगदड़ मची हालांकि न्यूज एजेंसी ने बताया कि चर्च का गेट बंद होने के बावजूद भीड़ को जबरन एंट्री दे दी गयी। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होना था, लेकिन सुबह 5 बजे से ही भीड़ी जमा होनी शुरू हो गयी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close