सिमडेगा में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पथराव, एक पुलिस जवान घायल…

सिमडेगा : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में तैनात एक पुलिसकर्मी पत्थरबाजी की घटना में घायल हो गया. घायल पुलिसकर्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

दशहरा विजय शोभायात्रा शहरी क्षेत्र के मुख्य पथों से होते हुए भट्ठी टोली पहुंची। भट्ठी टोली के गोलघर के पास अज्ञात लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव से एक पुलिस जवान घायल हो गया। उसे तत्काल साथी पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में बैठाकर सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। उक्त घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती और बढ़ा दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close