इस राज्य सरकार का सख्त फरमान…अब बंद होगी ये बड़ी सुविधा…होने जा रहा आधार कार्ड में बड़ा बदलाव..

आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा बदलाव — अब जन्मतिथि साबित करने में नहीं चलेगा आधार

उत्तर प्रदेश सरकार ने दस्तावेज़ों की सत्यता को सुनिश्चित करने के लिए एक कड़ा और बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण-पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह निर्णय आगामी नियुक्तियों, सरकारी योजनाओं और कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर सीधा प्रभाव डालेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला? UIDAI ने पहले ही किया था बड़ा खुलासा

इस आदेश की पृष्ठभूमि में UIDAI का 31 अक्टूबर को जारी पत्र है, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि—
 आधार केवल पहचान का दस्तावेज़ है
 इसे जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बावजूद कई विभाग आधार कार्ड को उम्र प्रमाण का दस्तावेज़ मान रहे थे। इसी को रोकने के लिए यूपी सरकार अब सख्त मोड में आ गई है।

अब कौन-कौन से दस्तावेज़ होंगे मान्य?

नियोजन विभाग ने सभी प्रमुख सचिवों और अपर मुख्य सचिवों को निर्देश भेजते हुए कहा है कि अब उम्र साबित करने के लिए केवल ये दस्तावेज़ मान्य होंगे—

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनके बिना किसी भी सरकारी काम में उम्र का सत्यापन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अमित सिंह का निर्देश — “राज्य का कोई भी विभाग आधार को उम्र प्रमाण के रूप में न माने”

नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा—
➡️ अब राज्य के किसी भी विभाग में आधार कार्ड से उम्र प्रमाणित नहीं की जाएगी
➡️ सभी कार्यालयों को इस आदेश का तुरंत पालन करना होगा

Related Articles

close