छात्र की मौत : रांची यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी का छज्जा गिरने से छात्र की मौत , विरोध में सड़क जाम

रांची : रांची यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी में दीवार गिरने से एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्र सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आता था. आज यानी 14 जून को जब वह सेंट्रल लाइब्रेरी में खड़ा था तो अचानक से छज्जा गिर गया. जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर एंबुलेंस से छात्र को रिम्स ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है.

बता दें कि मृतक छात्र की पहचान मंतोष बेदिया के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम सहजनाथ बेदिया है. छात्र रामगढ़ जिले के भुरकुंडा का रहने वाला था. वह बीए की पढ़ाई कर रहा था. इस घटना के बाद विवि में शोक की लहर है. रांची विवि के छात्र सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेंट्रल लाइब्रेरी का छज्जा गिरने से छात्र की मौत के बाद नाराज छात्र धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर किया। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से यूनिवर्सिटी का रिनोवेशन नहीं कराया गया है। आए दिन इस प्रकार की दुर्घटना होती है। वहीं, रांची विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. पीके झा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close