छात्रों ने पुस्तक मेले का किया भ्रमण… प्रसिद्ध लेखक की रचना से हुए रु-ब-रु

जमशेदपुर जिले में अध्यनरत छात्रों ने शनिवार 19 नवंबर को पुस्तक मेले का भ्रमण किया।
मेले में छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ-साथ पुस्तकों के महत्व को समझते हुए खरीदारी की। DBMS कॉलेज द्वारा पुस्तक संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से उन्हें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में ले जाया गया।

बी एड 2021-23 बैच के छात्रों के साथ प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, गीता नटराजन, तमिल सल्वी डॉ अरुण सज्जन, पामेला घोष दत्ता, कंचन तिवारी, अमृता चौधरी, मौसमी, गायत्री और पुस्तकालय अध्यक्ष निक्की सिंह भी थी। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में पुस्तकालय के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें खरीदी गई। एनसीआरटी की पुस्तकें तथा प्रतियोगिता पुस्तकों के अलावा अनेक नामचीन लेखकों की पुस्तकें ली गई। सुधा मूर्ति आर के नारायण चेतन भगत आदि के अलावा संदीप मोरक्का की कॉफी टेबल बुक जनजातीय व्यक्तित्व को छात्रों ने बहुत पसन्द किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close