स्कूल में शराब पीने की पढ़ाई: थोड़ा पानी मिला ले… टीचर ने बच्चों को पिला दिया देसी शराब, वीडियो Viral होते ही मचा बवाल

Drinking alcohol is taught in school: Mix some water in it… Teacher made the students drink country-made liquor, there was a ruckus as soon as the video went viral

School News : स्कूल में बच्चे शिक्षा के लिए जाते हैं। शिक्षक उन्हें बुरी आदतों से दूर रहने की सीख देते हैं। लेकिन स्कूल में जब शिक्षक ही बच्चों को शराब पीने की सीख देने लगे, तो फिर आप क्या करेंगे। स्कूल में ऐसा ही कुछ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब इस मामले में शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्रों को कथित तौर पर शराब दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बरवारा ब्लॉक के खिरहनी गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओ पी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न खंडों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी ने बताया कि सिंह को कदाचार, बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने के आरोप में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया।

 

कथित वीडियो में एक व्यक्ति एक कमरे में लड़कों को कप में पेय पदार्थ देते दिखाई दे रहा है और उसे एक लड़के से यह कहते भी सुना जा सकता है कि वह पेय पदार्थ पीने से पहले उसमें पानी मिला ले।

 

अधिकारी ने बताया कि सिंह को कदाचार, बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने के आरोप में सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया।

 

कथित वीडियो में एक व्यक्ति एक कमरे में छोटे बच्चों को कप में शराब पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है और वह उनमें से एक को यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह शराब पीने से पहले उसमें पानी मिला ले।

Related Articles

close