उप निरीक्षक गिरफ्तार : 10 हजार घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा… जमीन के दस्तावेज आनलाइन करने के एवज में मांग रहा था रिश्वत

पलामू। घूस लेते राजस्व उप निरीक्षक को ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जमीन संबंधी दस्तावेज आनलाइन करने के एवज में राजस्व उप निरीक्षक 10 हजार रूपये रिश्वत ले रहा था। राजस्व उप निरीक्षक के साथ उसके एक सहयोगी को भी एसीबी की टीम ने पकड़ा है। दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामला पलामू जिले के चैनपुर अंचल कार्यालय का है। मंगलवार को ACB की प्रमंडलीय टीम ने कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व उप निरीक्षक कन्हाई राम और उनके सहयोगी शिवशंकर चौरसिया रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

पलामू जिले के सोकरा गांव के रहने वाले निरंजन सिंह से जमीन संबंधित दस्तावेज आनलाइन करने के एवज में राजस्व उप निरीक्षक ने 12 हजार रुपये रिश्वत देने की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर काम नहीं करने की बात अधिकारी कर रहे थे। अधिकारियों से गुहार लगाने का कोई असर नहीं हुआ तो निरंजन सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी ने अपने स्तर से जांच की तो मामला सही मिला, जिसके बाद घूसखोर अफसरों को पकड़ने का जाल बिछाया गया। इधर, पीड़ित निरंजन सिंह से राजस्व उप निरीक्षक ने 10 हजार में काम करने की सहमति दी। इसकी सूचना एसीबी को निरंजन सिंह ने दी। आज पैसा देने की बात तय हुई थी, जैसे ही निरंजन सिंह ने घूस की रकम दी, पहले से ही सादे लिबास में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने घूसखोर अफसर और उसके एक करीबी दलाल को धर दबोचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close