झारखंड : रात की अचानक तबीयत खराब…विनय चौबे को रिम्स में कराया गया भर्ती…डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Jharkhand: Vinay Chaubey suddenly fell ill at night... admitted to RIMS... team of doctors monitoring him

शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और सहायक उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को शनिवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रांची स्थित विशेष अदालत में पेश किया।

अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके तहत उन्हें होटवार स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया गया। हालांकि रात में अचानक विनय चौबे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 1 बजे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल उनका इलाज वहां चल रहा है। इससे पहले एसीबी को अदालत से दोनों अधिकारियों से पूछताछ के लिए दो दिन की अनुमति मिली थी। तय समयसीमा के भीतर पूछताछ पूरी कर शनिवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों ने अधिकांश सवालों के जवाब में खुद को निर्दोष बताया और घोटाले से किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया।

गौरतलब है कि 20 मई को एसीबी ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। उन पर झारखंड सरकार को 38.44 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। फिलहाल एसीबी की जांच जारी है, लेकिन अब तक की पूछताछ में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close