गर्मी का प्रकोप : झारखंड में तापमान 41 डिग्री के पार…13 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Heat wave: Temperature crosses 41 degrees in Jharkhand, possibility of rain and strong winds till April 13

रांची : झारखंड की राजधानी रांची बीते 24 घंटे में खूब तपी। तेज धूप के कारण लोग परेशान हुए। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन शाम को हल्के बादल ही दिखे। यही हाल अन्य जिलों का भी रहा। हालांकि, कुछ दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। मंगलवार के मौसम की बात करें तो आज भी वज्रपात और तेज हवा की संभावना है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका असर अब देखने को मिलेगा। हालांकि, बीच में इसका असर कमजोर पड़ गया था, जिससे इसका तीव्र असर नहीं दिखा। लेकिन, आज तेज हवा और वज्रपात से लोगों को सचेत रहना होगा। प्रदेश में तूफान जैसा प्रभाव देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के कुछ जिलों साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गुमला और पलामू में हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन, बारिश से ज्यादा यहां वज्रपात और तेज हवा देखने को मिल सकती है। तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही, इन जिलों में ओले पड़ने की भी संभावना है, इसलिए किसान भी सतर्कता बरतें। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिलों का संभावित तापमान

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 22 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 38 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है।
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23 डिग्री, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close