Sunday Holiday : जानिए क्यों होती हैं रविवार को छुट्टी, कैसे शुरू हुई भारत में इसकी परंपरा

Reason For Sunday’s Holiday : पूरे हफ्ते स्कूल कॉलेज में पढ़ाई करने और ऑफिस जाने के बाद लोग बेसब्री से संडे का इंतजार करते हैं ।कोई पार्टी की योजना बनाता है, तो कोई घूमने या मूवी देखने की, तो किसी को इस दिन सिर्फ सोना होता है। आराम और उम्मीदों का दिन है रविवार। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रविवार के दिन छुट्टी क्यों होती है? इससे जुड़ी कई कहानियां हैं। जानने के लिए HPBL के साथ बने रहिए।

धार्मिक कारण

रविवार को छुट्टी की परंपरा भारत में पहले नहीं थी। मुख्य तौर पर यूरोप में ईसाई धर्म के लोग इस दिन काम की बजाय चर्च में प्रार्थना करने जाते थे। ऐसे में रविवार की छुट्टी का यह एक धार्मिक और ऐतिहासिक कारण है। बाइबिल में भी इस दिन का धार्मिक तौर पर खास जिक्र किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत में प्रचलित कहानियां

रविवार को छुट्टी की परंपरा भारत में पहले नहीं थी। लोग पूरे सप्ताह काम करते थे। लेकिन बाद में अंग्रेजी सरकार से मजदूरों के नेताओं ने इसी छुट्टी की मांग की। इसके बाद अंग्रेजी हुकूमत के समय इस दिन छुट्टी की परंपरा शुरू हो गई। आज के दिन भारत में लोग अपने खास दोस्त रिश्तेदारों से मिलते हैं उनसे बातें करते हैं, घूमने जाते हैं, और मस्ती करते हैं। पूरे हफ्ते में बच्चे और परिवार को समय ना दे पाने के कारण लोग इस दिन का बेसब्री से इन्तजार करते हैं ।

ऐसे हुई संडे छुट्टी की शुरुआत

इस दिन दुनिया के ज्यादातर देशों में रविवार के दिन अवकाश होता है। ऑफिस से लेकर स्कूल, कॉलेज तक सभी बंद होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संस्था यानी ISO के अनुसार रविवार को सप्ताह का आखिरी दिन माना गया है। इस बात को 1986 में मान्यता दी गई थी लेकिन इसके पीछे ब्रिटिश को करा माना जाता है। असल में 1843 में अंग्रेजों के गवर्नर जनरल ने सबसे पहले इस आदेश को पारित किया था। ब्रिटेन में सबसे पहले स्कूली बच्चों को रविवार को छुट्टी देने का प्रस्ताव दिया गया था। दूसरे देशों को देख धीरे-धीरे यह परंपरा अन्य देशों ने भी अपना ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close