पेंशन जयघोष महासम्मेलन को सभी संघ/महासंघ का मिल रहा है समर्थन…. पढ़िये किस-किस संघ ने दिया गया समर्थन पत्र

रांची। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आयोजित जयघोष महासम्मेलन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। NMOPS के बैनर तले आयोजित होने वाले जयघोष महासम्मेलन को प्रदेश के अलग-अलग कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। आल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के बाद अब झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भी पेंशन महासम्मेलन के लिए NMOPS को अपना समर्थन पत्र दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने NMOPS के महासम्मेलन को समर्थन देते हुए अपने संगठन के तमाम सदस्यों से रांची चलने का आह्वान किया है। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपने साथी सदस्यों से अपील करते हुए लिखा है कि पुरानी पेंशन की मांग हर कर्मचारी की है। NPS कभी भी कर्मचारी हित में नहीं रहा है, लंबें संघर्ष के बाद NMOPS के कुशल मार्गदर्शन में पुरानी पेंशन की लड़ाई सफल हो रही है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना सभी के लिए सुखद होगा।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा और प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने आह्वान किया है कि पुरानी पेंशन की लड़ाई हर कर्मचारी को मिलकर लड़ना है। NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष ने इसे लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से समर्थन मांगा था, जिसा महासंघ ने स्वागत किया है। आज के वक्त में ये जरूरी है कि पुरानी पेंशन की बहाली में राज्य के सभी कर्मचारी एक जुट हों, फिर चाहे रिटायर कर्मचारी हों या फिर सेवारत, सभी एक साथ पुरानी पेंशन की बहाली में रक्षा कवच बनकर काम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपने सभी सदस्यों से अपील की है कि वो 26 जून को रांची के मोहराबादी मैदान आयें और जयघोष महासम्मेलन में पुरानी पेंशन को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close