Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक! जानें अब कैसी है हालत

मुंबई: सुष्मिता सेन ने एक फोटो अपने पिता सुबीर सेन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो के साथ ही सुष्मिता ने बताया कि पिछले दिनों वो कितने बुरे दौर से गुजरी हैं. उनकी तबीयत कितनी बिगड़ गई. एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था, उनकी एंजियोप्लास्टी हुई. फिलहाल सुष्मिता की हालत ठीक है।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्ट्रेस ने पिता के शब्दों के साथ अपने पोस्ट के कैप्शन की शुरुआत की. सुष्मिता ने लिखा- अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा. जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी. ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी. मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था. मेरी एंजियोप्लास्टी हुई. दिल अब सही सलामत है. और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देना चाहूंगी. जिनकी वजह से मुझे टाइम पर ट्रीटमेंट मिल पाया. उनके तुरंत लिए एक्शन की वजह से मैं ठीक हो पाई. अगली पोस्ट में मैं वो भी बताउंगी. ये पोस्ट मैंने सिर्फ अपने चाहने वालों को अपडेट देने के लिए किया है. और ये खुशखबरी शेयर करने के लिए कि अब मैं ठीक हूं. मैं अपनी जिंदगी खुलकर के लिए तैयार हूं. तहे दिल से आपसे प्यार करती हूं।

Related Articles

close