BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत: वायरल CCTV वीडियो से जांच में नया मोड़, पुलिस ने फिर शुरू की पड़ताल

बिहार के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में वायरल CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या और अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं।

BDO Wife Death । बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। एक वीडियो सामने आने के बाद मुद्दा गरमा गया है। मामला बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत से जुड़ा है।

अब एक वायरल CCTV वीडियो सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब एक साल पुराना यानी 19 मार्च 2025 का बताया जा रहा है। वीडियो में अमृता कुमारी को कुछ लोग जबरन घसीटते हुए कार में बैठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

अमृता कुमारी (29) की शुक्रवार देर रात मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली बेला स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के मायके वालों ने बीडीओ मनोज कुमार और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मनोज कुमार का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसका अमृता लगातार विरोध कर रही थीं। इसी कारण उन्हें प्रताड़ित किया जाता था और अंततः जहर देकर उनकी हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार एक साल पुराना है CCTV

जांच में सामने आया है कि वायरल CCTV फुटेज 19 मार्च 2025 का है। पुलिस के मुताबिक, उस दिन अमृता घर से यह कहकर निकली थीं कि वह अपनी सहेली के घर जा रही हैं और आत्महत्या करने की बात भी कही थी। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो बीडीओ के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बाद में अमृता वापस लौट आई थीं। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्य उन्हें जबरन कार में बैठाकर पंचायत के लिए मायके ले जा रहे थे। वायरल वीडियो में इस दौरान अमृता विरोध करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दहेज और प्रताड़ना का आरोप

मायके पक्ष की एफआईआर के अनुसार वर्ष 2023 में अमृता की शादी बीडीओ मनोज कुमार से हुई थी। शुरुआती समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले लगभग एक वर्ष से दहेज की मांग, घरेलू विवाद और कथित अवैध संबंधों को लेकर तनाव बढ़ गया था। परिजनों का आरोप है कि अमृता के साथ कई बार मारपीट भी की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

एफएसएल जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक थी, जहर देने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

फिलहाल पुलिस वायरल CCTV फुटेज, परिजनों के आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close