2 राज्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज, पीएम मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा, योगी सहित कई गणमान्य पहुंचे भोपाल

राजनीतिक न्यूज। मध्य प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी आज यानी बुधवार 13 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड पर पहुंच गए है।

मंच पर पहले से मौजूद केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दिग्गजों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी-अमित शाह पहुंचे भोपाल, मोहन यादव के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मनोनीत मोहन यादव के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भोपाल पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में होने वाले शपथ ग्रहण में ये सभी लोग शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे भोपाल एमपी मे सीएम और उप मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भोपाल पहुंच चुके है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है।

Related Articles

close