हेमंत कैबिनेट का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को, राजभवन से लिया गया समय, दोपहर में होगा शपथ ग्रहण

Swearing in of Hemant cabinet on 5th December, time taken from Raj Bhavan, swearing in will take place in the afternoon

Jharkhand Cabinet Oath: झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार 5 दिसंबर को होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर 12:30 बजे से किया गया है। पांच दिसंबर को होने वाले झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक हर प्रमंडल को उसका प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों को शामिल किया जाएगा। हर वर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इससे पहले 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शपथ ग्रहण में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई राष्ट्रीय नेता इसके गवाह बने थे। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में कैबिनेट विस्तार पर कहा कि जब कोई बड़ा फैसला होता है तो उस पर चिंतन-मंथन किया जाता है। लगभग सभी चीजें पूरी हो गयी है।

राज्यपाल से समय मांगा गया है। पांच दिसंबर को पूरी कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य होगा। इधर, मंत्री पद के लिए लॉबिंग तेज है। रांची से लेकर दिल्ली तक विधायक जोर-आजमाइश जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के विधायक हर जुगाड़ लगाने में जुटे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में इंडिया गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। इसमें झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा माले को दो सीटों पर विजय मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close