लो एक और लाल सूटकेस में मिली लाश…गर्दन गायब…और तो और..

लो एक और लाल सूटकेस में मिली लाश…गर्दन गायब…और तो और..

हरियाणा:  यह घटना अत्यंत चौंकाने वाली और डरावनी है, जो समाज में बढ़ते अपराधों और दरिंदगी की भयावह तस्वीर पेश करती है। हरियाणा के फरीदाबाद में लाल रंग के सूटकेश में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस तरह के मामलों से समाज में भय और चिंता का माहौल बनता है, क्योंकि लोगों को यह नहीं समझ आता कि ऐसा अमानवीय कृत्य क्यों और कैसे हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। यह मामला अब पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि न सिर्फ अपराध की भयावहता को समझना होगा, बल्कि आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे।

इस तरह की घटनाएं हमारे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं और यह जरूरी है कि सरकार और सुरक्षा बल अधिक प्रभावी कदम उठाकर अपराधों पर नियंत्रण पाएं, ताकि नागरिकों को सुरक्षा का अहसास हो सके। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा देना समाज में अपराध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • जानिए पूरा मामला
  • लड़की के बंधे थे हाथ पैर

जानिए पूरा मामला

जानकारी के णुताबिक फरीदाबाद के मवई गांव में एक युवती का सिर कटा हुआ शव मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें, किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। युवती की उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में और सड़ी गली हालत में मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 6-7 दिन पुरानी है।

लड़की के बंधे थे हाथ पैर

पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। लड़की के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे पहले बोरे में और फिर लाल सूटकेस में भरकर नहर के किनारे फेंका गया था। लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है क्योंकि उसका सिर कटा हुआ था। पुलिस आस-पास के इलाकों में संपर्क कर रही है ताकि किसी थाने में लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा सके। वहीँ पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रातो रात बन गया 3 करोड़ का मालिक….My 11 Circle ने साकार कर दिए सपने…पढ़िए करोड़पति की कहानी

Related Articles

close