Teacher Diwali Holiday: शिक्षकों के लिए तोहफा…दीपावली की छुट्टी की तारीख घोषित…सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Teacher Diwali Holiday: शिक्षकों के लिए तोहफा…दीपावली की छुट्टी की तारीख घोषित…सरकार ने लिया बड़ा फैसला

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। दीपावली की छुट्टी अब 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। पहले यह छुट्टी 22 अक्टूबर को तय की गई थी, लेकिन सरकार ने एनआई एक्ट के तहत छुट्टियों के कैलेंडर में संशोधन करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों हुआ बदलाव?

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय काजीपुरम, पटना से 26 जुलाई 2024 को प्राप्त अनुशंसा और सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब 22 अक्टूबर की जगह 20 अक्टूबर को बिहार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल और संस्थानों में अवकाश रहेगा।

Teacher Diwali Holiday: छठ महापर्व पर कोई बदलाव नहीं

सरकारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छठ महापर्व की छुट्टियां पहले की तरह लागू रहेंगी। नहाय-खाय महापर्व 27 और 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इन दोनों दिनों सभी स्कूल बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Teacher Diwali Holiday: राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक तालमेल

इस निर्णय से राज्य के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों में तालमेल बना रहेगा। चुनावी महासमर के बीच भी बिहार में दीपावली और छठ महापर्व दोनों ही समयानुसार मनाए जाएंगे।
सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि त्योहारों का आयोजन अनुशासित और सुचारू रूप से हो, साथ ही कर्मचारियों और आम जनता को पूर्व नियोजित छुट्टियों का लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close