शिक्षिका-प्रधानाध्यापक गिरफ्तार : छात्रा की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, बिंदी लगाकर गयी 10वीं की छात्रा को थप्पड़ मारने व सुसाइड मामला

धनबाद। छात्रा की मौत मामले में शिक्षिका और प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला धनबाद जिले के तेतुलमारी स्थित संत जेवियर्स स्कूल का है, जहां छात्रा सोमवार को बिंदी लगाकर स्कूल गई थी, जिसके चलते शिक्षिका भड़क गई और छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा इस घटना को बर्दाश्त नहीं कर पायी और फिर घर लौटने के बाद सोमवार की शाम जान दे दी। छात्रा धनबाद के तेतुलमारी स्थित जीरो सीम क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती थी।

10 वीं की 17 वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में तेतुलमारी थाने में मामला दर्ज किया गया था। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर शिक्षिका सिंधु झा और प्रधानाध्यापक आरके सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा की मां ने कहा कि शिक्षिका सिंधु झा एवं प्राचार्य राजकिशोर सिंह ही उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार हैं। तेतुलमारी थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सोमवार को बेटी बिंदी लगाकर स्कूल गई थी तो शिक्षिका ने दो थप्पड़ जड़ दिए थे। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की गई तो उन्होंने आरोप को निराधार बताया।

उन्हें स्कूल से भगा दिया गया। घर पहुंचने के बाद वह स्नान करने गई। इस बीच बेटी ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना से आक्रोशित छात्रा के स्वजन व आसपास के लोग मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे संत जेवियर्स स्कूल पहुंचे और छात्रा का शव रखकर सड़क को जाम कर दिया था। इस बीच एक स्थानीय नेता ने शव को हटाने की दिशा में पहल की तो गुस्साए लोगों ने उनको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह उनको वहां से बचाकर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close