शिक्षक बर्खास्त : लंबे समय से स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षक को DC ने किया सेवामुक्त

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में जालसाजी का एक अद्भुत मामला प्रकाश में आया है. पलामू डीसी ने सोमवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की और सहायक शिक्षक विनोद प्रजापति को 18 साल से शिक्षण कार्य से गायब रहने के आरोप में सेवामुक्त करने का आदेश दिया.

सहायक शिक्षक विनोद प्रजापति मेदिनीनगर के बंगाली कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे. वे पिछले 18 वर्ष से विद्यालय में अनुपस्थित थे. वे रांची में रहकर वकालत करते थे. इस दौरान बंगाली कन्या विद्यालय में जो भी प्रधानाध्यापक बनकर आते, उन्हें विनोद प्रजापति खुद को रांची हाईकोर्ट का वकील बताकर धौंस जमाते रहे और अपने खिलाफ रिपोर्ट करने से रोकते रहे. इसीलिए यह मामला इतने लंबे समय सामने नहीं आ सका.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2005 से ही गायब थे शिक्षक

सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति के पिछले 18 वर्ष से स्कूल से अनुपस्थित हैं। इस संबंध में उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close