शिक्षक बर्खास्त : नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी शिक्षक बर्खास्त

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा पर 15 जुलाई को अपने पड़ोसी के 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा था।

इस आरोप के बाद शिक्षक फरार था और उसकी गिरफ्तारी की मांग छात्रा के परिजन और समाज से जुड़े अन्य लोग लगातार कर रहे थे। साथ ही पुलिस पर भी आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

इसके बाद शनिवार को आरोपी ने स्वयं हजारीबाग न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दूसरी ओर इन आरोपों को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति की शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक बैठक हुई, जिसमें उक्त शिक्षक के विरुद्ध विभाग ने संज्ञान लिया।

तत्काल प्रभाव से शिक्षक बर्खास्त

विद्यालय प्रबंधन समिति ने तत्काल प्रभाव से उसे खस्त करने की अनुशंसा कर दी। इसके बाद बताया जाता है कि प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सहायक शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा को सेवा मुक्त कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close