शिक्षक सस्पेंड: भारत माता की जय बोलने पर छात्रों पर गुस्साते थे मास्टर साहब, शिक्षा विभाग ने किया शिक्षक को निलंबित

Teacher suspended: Master used to get angry at students for chanting Bharat Mata Ki Jai, Education Department suspended the teacher

Teacher Suspand: ‘भारत माता की जय’ बोलने छात्रों पर नाराजगी जताने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का भी आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक का नाम मोहम्मद रजा है, जो

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षक पर आरोप था कि राष्ट्रगान के दौरान वो गहरी नींद में सो रहे थे। DPO ने टीचर को निलंबित करते हुए पत्र जारी किया है। मामला बिहार के बांका जिला का है, जहां संजय गांधी राष्ट्रीय उच्च विद्यालय विश्वासपुर के शिक्षक मोहम्मद राजा पर कई तरह के आरोप थे। मिली जानकारी के मुताबिक अमरपुर प्रखंड के संजय गांधी उच्च विद्यालय में कार्यरत था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले मोहम्मद रजा पर स्कूल में बाहरी बच्चों को कबड्डी खेलाया था। इसका भी विरोध किया गया था। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा है कि टीचर पिछले 6 माह से विवादों में था। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। वरीय पदाधिकारी ने अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से टीचर को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2024 के नियम 112 के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।ग्रामीणों ने शिक्षक पर शैक्षणिक माहौल खराब करने का भी आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। जांच के बाद शिक्षक मोहम्मद रजा को सस्पेंड किया गया है।

 

इसके साथ ही विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।डीपीओ की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मोहम्मद रजा के खिलाफ स्कूल से विभिन्न मामलों की शिकायत आ रही थी। इसकी जांच करने के लिए कई बार डीईओ और डीपीओबी ने संजय गांधी राष्ट्रीय उच्च विद्यालय विश्वासपुर पहुंचे थे।

Related Articles

close