शिक्षक ट्रांसफर ब्रेकिंग: 10000 से ज्यादा शिक्षकों का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट, किसे, किस जिले में मिला तबादला, स्कूल का आवंटन…

Teacher Transfer Breaking: More than 10000 teachers transferred, see the list, who got transferred to which district, school allocation...

Teacher Transfer: शिक्षकों के तबादले से जुड़ी एक बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग की तरफ से 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि बिहार में 1 लाख 90 हजार के शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी लंबे समय से ये शिक्षक ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे। कई महीनों बाद जाकर आज विभाग शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विभाग ने सोमवार को 10,225 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि जिन 10225 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, उनका स्कूल आवंटन नहीं हुआ है। सिर्फ जिले का नाम अभी आया है, दरअसल वैसे शिक्षक/शिक्षिकाओं से स्थानांतरण के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन मांगा गया था जो विशेष समस्या से पीड़ित थे।

यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेस रिलीज में बताया गया कि 1,90,000 शिक्षकों ने आवेदन किया, इसमें से 51,284 शिक्षकों ने इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर हेतु आवेदन किया है, जिन शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है उन्हें स्कूलों का आवंटन 10.04.2025 से 20.04.2025 तक किया जायेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में बताया गया है असाध्य रोग (कैंसर) से ग्रसित 113 पुरुष शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था।

 

वहीं 113 महिला शिक्षकों ने भी इसी समस्या के कारण ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा किडनी रोग, हार्ट और लीवर के रोग से ग्रसित कुल 937 महिला और पुरुष शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। जबकि दिव्यंगता के आधार पर कुल 2685, परिवार में मानसिक रूप से परेशान सदस्यों के लिए आवेदन करने वाले 573 का ट्रांसफर किया गया है।

Related Articles

close