शिक्षक अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के सामने काटा बवाल, गाड़ी के आगे लेट गये, रिजल्ट जारी करने की कर रहे हैं मांग

Teacher candidates created a ruckus in front of the Education Minister, lay down in front of his vehicle, demanding that the results be released

Teacher News: शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के सामने जमकर बवाल काटा। रिज्लट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों उनकी कार के आगे लेट गये। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने शिक्षा मंत्री को निकाला। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी BPSC TRE-3 के स्टूडेंट हैं। जिन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। अभ्यर्थी, उनकी गाड़ी के सामने लेट गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि अभ्यर्थी लंबे समय से TRE 3 की सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अब तक सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इधर सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पटना में शिक्षा मंत्री की गाड़ी को रोककर प्रदर्शन किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना के बाकरगंज स्थित राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नव निर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे, जो उद्घाटन के बाद सीधे वहां से निकल गए। लेकिन जब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी निकलने लगे, उसी समय BPSC TRE 3 के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गये और प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब सरकार ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, तो अब तक सप्लीमेंट्री रिजल्ट क्यों नहीं जारी किया गया?

 

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया गया, तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेंगे और शिक्षा विभाग के हर कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द स्पष्ट घोषणा करे और उन योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दे, जो TRE 3 परीक्षा में रह गए थे।

Related Articles

close