शिक्षक की हैवानियत: छात्र को इतना पीटा, कि हो गयी मौत, पहले बनाया मुर्गा, फिर पीठ पर रख दी ईंटे….

सीतामढ़ी। सरकारी स्कूल में एक शिक्षक की हैवानियत सामने आयी है। शिक्षक ने छात्र को इतना पीटा, कि उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्कूल में ग्रामीणों और अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। घटना बोखरा गांव के मिडिल स्कूल का है। आरोप है कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाले रोशन को शिक्षक ने साढ़े 3 घंटे धूप में मुर्गा बनाया। उसकी पीठ पर ईंट रखी थी। वो हिलता तो उसे पीटने लगते थे। मारपीट के बाद छात्र गुरुवार को घर लौटा था। सीने और पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

छात्र की मां ने बताया कि स्कूल से घर आने के बाद उसके सीने और पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, ठीक नहीं होने पर उसे पुपरी के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। स्थिति बिगड़ने पर देर रात सीतामढ़ी ले जाया गया। वहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरपुर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार और गांव के लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया।

परिजन व ग्रामीण स्कूल के गेट पर पहुंचे और शव को बाहर रखकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुपरी डीएसपी विनोद कुमार और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को शांत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला इधर, शिक्षक संघ का कहना है कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में लड़कियां लाइन लगाकर नारे लगा रही थीं। इसी दौरान दोनों लड़के साइकिल लेकर बाहर निकल रहे थे। इसी वजह से दोनों लड़कों को शिक्षक ने पकड़कर मुर्गा बनाया और पीटने लगे।

Related Articles

close