शिक्षक की मौत : बाइक की टक्कर के बाद शिक्षक की हुई मौत, उत्क्रमित मिडिल स्कूल में थे पदस्थ

गोपालगंज। सड़क हादसे मे शिक्षक की मौत हो गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब शिक्षक सुबह के समय घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कटेया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में बाइक सवार ने एक 64 वर्षीय व्यक्ति को धक्का मार दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई, हालांकि उन्हें परिजन अस्पताल ले गए थे। पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बिगही बेरीसाल गांव निवासी वीरेंद्र राय के रूप में हुई है।

मृतक वीरेंद्र राय दो दिन पूर्व अपने ससुराल कटेया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव गए थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले ही थे कि अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पेशे से सरकारी शिक्षक थे। जो फुलवरिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदरवानी में कार्यरत थें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close