शिक्षकों की बेदम पिटाई: छात्रा से छेड़खानी मामले में ग्रामीणों की गुस्सा भड़का, आरोपी शिक्षक समेत 5 टीचरों की हुई लात घूंसों से पिटाई

नालंदा।छात्रा से छेड़खानी मामले में शिक्षकों की बेदम पिटाई हुई है। मामला बिहार के नवादा का है। जहां आरोपी शिक्षक के साथ-साथ में स्कूल में पदस्थ अन्य शिक्षकों की भी ग्रामीणों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। इधर, आरोपी शिक्षक ने खुद को बेगुनाह बताया है। मामला कल्याण विगहा थाना क्षेत्र के एक स्कूल का है। कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि स्कूल में जब सभी बच्चों की छुट्टी हो जाती थी, तो स्कूल के ही एक शिक्षक पांचवी क्लास की छात्रा को रोक लेते थे। पिछले तीन-चार दिनों से वो यह हरकत कर रहा था।

सोमवार को भी नाबालिग छात्रा (12) ने स्कूल की ही एक शिक्षक से छेड़खानी की, शिकायत के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे और फिर मुख्य आरोपी समेत पांच शिक्षकों की पिटाई कर दी।आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को स्कूल के कमरे में अंदर बंद कर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच परिवार वाले पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए और वहां मौजूद शिक्षकों की पिटाई कर दी। वहीं, आरोपी शिक्षक ने कहा कि छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मैंने कुछ नहीं किया है। अचानक ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और मेरी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए अन्य शिक्षकों के साथ भी ग्रामीणों ने हाथापाई की।मौके पर पहुंची पुलिस को भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण कल्याण विगहा थाना शिकायत करने पहुंचे। यहां पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close