सिपाही पति को शिक्षिका पत्नी ने प्रेमी से पिटवाया: टीचर बनते ही बेवफा हो गयी बीबी, कहती, मुझे 35 हजार मिलता है, तुम्हारी सैलरी तो…..फिर घर में बंद कर प्रेमी से पिटवाया…

सहरसा। टीचर बनते ही शिक्षिका ऐसी बेवफा हुई, को पति को प्रेमी के हाथों बेदम पिटवा दिया। मामला बिहार के सहरसा का है। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है। महिला बीपीएससी पास टीचर है, जबकि पीड़ित पति होमगार्ड का जवान है। होमगार्ड जवान पति अनिल का आरोप है कि उसकी पत्नी टीचर बनते ही बेवफा हो गयी। वो कहती है कि उसे 35 हजार रुपये मिलता है, जबकि तुम्हारी सैलरी 20 हजार रुपये है। अब तेरे साथ नहीं रहना।

सिपाही पति ने बताया कि उसने 6 मार्च को पत्नी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। उसके बाद पत्नी ने उसे दरभंगा से सहरसा बुलाया। फिर प्रेमी, पिता और भाइयों के साथ मिलकर पिटाई करवा दी। इस मामले में शिक्षिका अन्नु प्रिया ने भी मामला दर्ज कराया है। शिक्षिका अन्नू ने दरभंगा उत्पाद विभाग में कार्यरत होमगार्ड के जवान अनिल कुमार पर शराब पीकर मारपीट करने और किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति का कहना है कि पत्नी को टीचर बनाने के लिए उसने भी मेहनत की है। बीपीएसी की तैयारी के लिए कोचिंग कराई। सारा खर्चा उठाया, लेकिन शिक्षिका बनते ही पत्नी के हाव भाव ही बदल गये। उसकी जॉइनिंग बेगूसराय में हुई, जिसके बाद वो उससे दूर होने लगी। पत्नी कहती थी कि तुम होमगार्ड के जवान हो। तुम्हें 20 हजार सैलरी मिलती है। जबकि मुझे 35 हजार सैलरी मिलती है। तुम मेरा साथ छोड़ दो नहीं तो जान से मरवा देंगे।

पति का आरोप है कि साजिश के तहत बीते 9 मार्च को सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी मोहल्ले में परमानंद राय और विद्यानंद राय के मकान पर बुलाया गया। मेरी पत्नी, ससुर, साला, जेठ शाली और मेरी पत्नी के प्रेमिका अनोज झा सब मिलकर रूम में बंद करके मुझे पीटा। पुलिस में दोनों पक्ष ने शिकायत दर्ज करायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close